सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

AAP MLA Kuldeep kumar

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस के 20 जवान सुबह 4 बजे आप विधायक कुलदीप कुमार को घर से उठा ले गए। तब से वे लापता है। पार्टी का दावा है कि पुलिस ने विधायक को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वह मारे गए सफाई कर्मचारी के परिवार के लिए न्याय और 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। ALSO READ: कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

 

क्या है सौरभ भारद्वाज का दावा?

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज सुबह 4 बजे, सादे कपड़ों में करीब 20 पुलिसकर्मी आए और AAP विधायक कुलदीप कुमार को अगवा कर ले गए। वह परिवार के लिए मुआवज़े की मांग करते हुए सफाई कर्मचारियों की आवाज उठा रहे थे। उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार से मिलें, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय, वे विधायक कुलदीप कुमार को किसी अज्ञात जगह ले गए हैं।

 

भारद्वाज ने एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया कि पुलिस जबरदस्ती मृत सफाई कर्मचारी का दाह संस्कार करवाना चाह रही है। ​मृत सफाई कर्मचारी के परिवार के सदस्य चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले। ​मृत सफाई कर्मचारी दलित समाज से हैं और गरीब हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस उस परिवार पर दबाव बनाकर जबरदस्ती अंतिम संस्कार करवाना चाह रही है। ALSO READ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

क्या बोले केजरीवाल?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी, हमारे विधायक कुलदीप कुमार कहां हैं? सुबह 4 बजे आपकी दिल्ली पुलिस कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा ले गई, CCTV तोड़ दिए और DVR साथ ले गई। आपकी पुलिस कुछ नहीं बता रही। अगर एक विधायक को बिना किसी जानकारी के बिना किसी कारण इस तरह पुलिस घर से उठा कर ले जा सकती है तो इस देश में आम आदमी बेचारा कहां जाए। ये देश आपकी ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगा।

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली भर के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों और ऑटो-टिपर ड्राइवरों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध कल्याणपुरी में ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के खिलाफ था। कर्मचारी मृतक के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।