अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

ayodhya

अयोध्या मे 100 वर्ष पुराने राजकीय पुस्तकालय की अब होगा अत्याधुनिक लाइब्रेरी जिसे योगी सरकार 3.23 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराने जा रही है जिसका रविवार को अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की धरोहरों को भी सवारने का काम कर रही है। ऐसे ही अयोध्या के 100 वर्ष पुराने राजकीय पुस्तकालय की सूरत भी अब अतिशीघ्र ही बदलेगी क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुस्तकालय को आधुनिक पुस्तकालय बनाने के लिए 3.23 करोड़ से रुपय स्वीकृति किए है।


इसका भूमिपूजन रविवार को अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया, जिसके बाद उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय का गैलरी निर्माण और उच्चीकरण कार्य का भूमि पूजन किया है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। निर्माण इकाई अयोध्या विकास प्राधिकरण 3.23 करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराएगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बजट दिया है, जबकि निर्माण मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन एजेंसी करेगी। 9 महीने में काम पूरा होना है।
 

पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें

गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें हैं, जिसमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं जो बाजार में नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि “योगी सरकार में उपेक्षित पड़ी धरोहरों को सहेजा जा रहा है। इस नए हॉल से प्रतियोगी छात्रों को आधुनिक और शांत माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय सुविधा की सिटी के तौर पर विकसित किया जा र रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण आर ओबी व फ्लाई ओवर बड़ी संख्या में करवाए गए हैं जिससे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। हाई टेक रेलवे स्टेशन और एयर पोर्ट से देश विदेश के लाखों यात्री यहां रोजाना पहुंच रहे हैं। शैक्षिक विकास में प्राचीन पुस्तकालय का भी उच्चीकरण किया जा रहा है।