
Top News 14 August : उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 9 मजदूरों की मौत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने परिसीमन पर पीएम मोदी को पत्र लिखा। अयोध्या राम मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू। सीजेआई का विरोध करने वाले छात्रों को राहत। मेटा ने बदला इंस्टाग्राम का लोगो। 14 अगस्त की बड़ी खबरें:
चमोली में टनल हादसा, 9 की मौत
उत्तराखंड के चमौली में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन के बाद पानी, पत्थर और मलबा घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में टनल में काम कर रहे 9 मजदूरों की मौत हो गई। 14 लोगों को बचाया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। ALSO READ: उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय का PM मोदी को पत्र
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा सीटों की संख्या को स्थायी रूप से 543 पर बनाए रखने के लिए संविधान में संशोधन करने की मांग की। मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान 12 अगस्त 2026 को तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव की ओर आकर्षित किया। ALSO READ: परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग
राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजित रामलला की सेवा-पूजा कर रहे पुजारियों की वेशभूषा में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। अब मंदिर के पुजारी बिना सिले वस्त्र धारण करके ही पूजा-पाठ करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा नवगठित 'धार्मिक न्यास समिति' की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। ALSO READ: राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!
CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स को राहत
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने गुरुवार को हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत दी है। BCI ने अपने उस विवादित सर्कुलर में बदलाव कर दिया है। इसके तहत 2026 में कानून की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के अधिवक्ता के रूप में नामांकन पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी गई थी। BCI ने कहा है कि मामले की जांच रिपोर्ट आने तक छात्रों के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। ALSO READ: NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई
इंस्टाग्राम ने बदला लोगो
मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए एक नया वर्डमार्क लॉन्च किया है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेक्स्ट-ओनली लोगो है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एप के शीर्ष पर वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, इसलिए इसे नया रूप देने का समय आ गया था।


