LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में NDA सांसदों का मार्च

parliament 11 august

Latest News Today Live Updates in Hindi : संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं। पल पल की जानकारी…

-NDA की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के अन्य नेताओं ने तिरंगा लहराया।
-रांची में सोमवार को JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

-रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में संसद परिसर में भाजपा सांसद करेंगे मार्च।

-NDA के सांसद विपक्ष के खिलाफ पोस्टर लेकर संसद के मकर द्वार की ओर मार्च करेंगे। इन पोस्टरों में कहा जाएगा कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, जबकि विपक्ष इससे भाग रहा है।

मंगल मिलन बैठक के बाद संसद परिसर में NDA सांसदों का पैदल मार्च। झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं सत्ता पक्ष के सांसद।सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “दोनों मुद्दे एक दूसरे से जुड़े हैं… इसलिए दोनों मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। जो बात आज कही जा रही है वो 1 हफ्ते पहले क्यों नहीं की गई क्योंकि वे चर्चा ही नहीं करना चाहते। चर्चा के साथ-साथ प्रभु राम का भी नाम नहीं लेना चाहते हैं…इनके लिए धन ही धर्म है।”