Kanpur Guru Gobind Singh Controversy: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डेढ़ सौ से ज्यादा की संख्या में पहुंचे लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने थाने के गेट पर ही नारेबाजी की। मामले की गंभीरता और हंगामे को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।

