शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन, नेमरा में 14 फीट प्रतिमा का अनावरण करेंगे हेमंत सोरेन

Jharkhand CM hemant soren

दिशोम गुरु व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रामगढ़ के नेमरा-लुकैयाटांड़ में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु की 14 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ALSO READ: CM हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित घर लौटी

 

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि अधिकारी और शिबू सोरेन के हजारों समर्थन शामिल होंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साफ सफाई और अन्य व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि को लेकर गोला से नेमरा तक पूरा इलाका श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से सराबोर है। सड़क किनारे आकर्षक पोस्टर, होर्डिंग और कलात्मक प्रदर्शनी लगाई गई है। यह उनके जीवन के संघर्ष, जनआंदोलन, सामाजिक सरोकार और झारखंड आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत कर रहे हैं। ALSO READ: CM हेमंत सोरेन का PM मोदी को पत्र, कहा- मांग के अनुरूप नहीं मिल रही छात्रवृत्ति राशि

 

नेमरा में श्रद्धांजलि सभा के साथ विकास मेले का भी आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।