Kanpur Cyber Investment Fraud : कानपुर में सोशल मीडिया के जरिए निवेश का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधियों ने इस बार कानपुर के एक सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने फेसबुक पर संपर्क कर पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर एक फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर करीब 1.25 करोड़ रुपये निवेश करा लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट पर निवेश की रकम बढ़कर करीब 2.50 करोड़ रुपये दिखाते हुए लगातार अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस लालच में पीड़ित ने अपनी एफडी और पीपीएफ तक तुड़वा दीं।

