
Share Market Update News : वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और आगामी केंद्रीय बैंक बैठकों के चलते मंगलवार यानी आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 76765.92 के स्तर आ गया, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर 23985.35 के स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और आगामी केंद्रीय बैंक बैठकों के चलते मंगलवार यानी आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 76765.92 के स्तर आ गया, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर 23985.35 के स्तर पर पहुंच गया।
ALSO READ: Share Bazaar लगातार 5वें दिन टूटा, Sensex 332 अंक फिसला, Nifty भी आया 23800 के नीचे
शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनिलीवर के निराशाजनक नतीजे रहे। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 3.17 फीसदी घटकर 2680 करोड़ रुपए रह गया। मुनाफे में आई इस कमी से एचयूएल का शेयर 6.97 फीसदी तक टूट गया।
भारतीय बाजार में बीईएल और आईसीआईसीआई के शेयर 4 फीसदी तक गिर गए। निवेशकों ने वैश्विक तकनीकी शेयरों में तेज बिकवाली के बीच सतर्कता बरती। एशियाई बाजारों में आज भारी बिकवाली देखी गई, जहां दक्षिण कोरिया का कोस्पी 10.84 फीसदी तक क्रैश हो गया।
ALSO READ: Share Bazaar में चौथे दिन भी गिरावट, Sensex 364 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे
जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट भी नुकसान के साथ बंद हुए। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.07 फीसदी मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.82 फीसदी गिरकर 85.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

