
Pralhad Joshi : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर अब प्रहलाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रहलाद जोशी अभी अपने पहले से संभाल रहे विभागों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी देखेंगे। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। प्रहलाद जोशी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर अब प्रहलाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रहलाद जोशी अभी अपने पहले से संभाल रहे विभागों के साथ शिक्षा मंत्रालय का काम भी देखेंगे। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है।
कौन हैं प्रहलाद जोशी?
प्रहलाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुरा में हुआ था। प्रहलाद जोशी ने कर्नाटक के हुबली स्थित केएस आर्ट्स कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स यानी बीए की पढ़ाई की है। प्रहलाद जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद प्रहलाद जोशी 2004 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं।
ALSO READ: आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी
प्रहलाद जोशी 1995 से 1998 तक भाजपा धारवाड़ जिला इकाई के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1998 से 2003 तक भाजपा धारवाड़ जिला इकाई के महासचिव रहे। वर्ष 2006 से 2013 तक भाजपा कर्नाटक प्रदेश के महासचिव रहे और भाजपा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
नई जिम्मेदारी पर क्या बोले प्रहलाद जोशी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
ALSO READ: CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं
इस्तीफे के बाद क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?
इससे पहले आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी। प्रधान ने कहा कि मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। प्रधान ने कहा कि युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा।

