
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा कारणों से आज सुबह 7:30 बजे से अगली सूचना तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ALSO READ: '11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देशों तक नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ और जनपथ स्टेशन बंद रखने का पैसला किया है। साथ ही मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, झंडेवालान, शिवाजी स्टेडियम और नई दिल्ली स्टेशन भी बंद रहेंगे। ALSO READ: NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई
इससे पहले 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान 5 मेट्रो स्टेशन राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ को बंद कर दिया गया था। 22 और 23 जुलाई को भी 16 स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए थे। 24 जुलाई को पहले 17 स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की गई, बाद में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया।

