Kanpur News: 25 से होगी पॉवरलिफ्टिंग व फिटनेस चैम्पियनशिप

Kanpur News: कानपुर पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 25-26 जुलाई को कानपुर मंडलीय पॉवरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और फिटनेस चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं का चयन उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।