जयंत ने स्टेट रोलर स्केटिंग में जीते दो रजत पदक

कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जयंत त्रिपाठी ने ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते। उन्होंने अंडर-17 बालक वर्ग की 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धाओं में पदक जीते। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रशंसा प्राप्त की।