दिल्ली में हुए लाठीचार्ज पर सपाइयों का धरना

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सपाइयों ने अहिरवां फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया। विजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है और छात्रों पर लाठियां चलाना शर्मनाक है। उन्होंने केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इस आंदोलन में कई सपाई नेता शामिल हुए।