Kanpur News: जरीबचौकी आरओबी कार्य में सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू

Kanpur News: कानपुर में जरीब चौकी पर बनने वाले एलिवेटेड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ने लगा है। जल निगम ने खोदाई कार्य शुरू कर दिया है, जो 14 मार्च 2027 तक पूरा होगा। इस परियोजना में पुरानी सीवर लाइनों को नया किया जाएगा। ओवरब्रिज के लिए बजट पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।