CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

cjp jantar mantar protest

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चल रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा में सीधे तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिंसा में शामिल पाए जाने वाले लोगों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, उपद्रव और हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। 

ALSO READ: CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

इसके लिए दिल्ली पुलिस CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद ले रही है।  सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों की भूमिका हिंसा में सक्रिय रूप से सामने आएगी, उनके खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

ALSO READ: EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

इसी प्रक्रिया के तहत जरूरत पड़ने पर उनके पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। दिल्ली पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच कर रही है और हिंसा में शामिल संदिग्ध लोगों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

ALSO READ: Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

सीजेपी ने किया आंदोलन का ऐलान 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी कर लोगों से 24 जुलाई (शुक्रवार) को देश के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। सीजेपी ने इस प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पंफलेट के जरिए शेयर की है। यह पंफलेट सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है।

CJP ने अपने अभियान के लिए 'Every District. One Day. One Demand' का नारा दिया है। पार्टी ने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य कथित पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और छात्रों की मांगों को मजबूती से उठाना है। इसके लिए छात्र संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से भी साथ आने की अपील की गई है।