
अनंतनाग कस्बे में उस जगह पर एक कथित आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जहां से अमरनाथ यात्री यात्रा शुरू करते हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि पुलिसकर्मी की मौत आतंकी हमले में हुई है या फिर कहीं ओर से गोली चलने से। मरने वाला पुलिसकर्मी अमरनाथ यात्रा की डयूटी पर था।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अनंतनाग जिले के लाल चौक पर गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान बडगाम के आशिक हुसैन (आईआरपी 3री बटालियन) के तौर पर हुई है, जो यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे।
ALSO READ: पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। इस बीच, अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था। मृतक की पहचान आशिक हुसैन के तौर पर हुई है। गोलीबारी की घटना के असल हालात का तुरंत पता नहीं चल सका।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजे गए हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

