लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा, शुभारंभ के आठवें दिन ही टोल टैक्स में बढ़ोतरी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर सफर महंगा हो गया है। सोमवार की रात से टोल बढ़ा दिया गया। 13 जुलाई को ही इसका शुभारंभ हुआ था और टोल की दरें घोषित हुई थीं। अब नई दरें लागू कर दी गई हैं।