
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली सड़क से संसद तक बवाल मचा हुआ है। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों पर झड़प की खबरें हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस लाठीचार्ज करती दिखाई दे रही है। जंतर मंतर के इस वीडियो में युवक चिल्लाते हुए कहता है कि मारो… मुझे मारो और मारो। ALSO READ: CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति
धारा 163 का उल्लंघन कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने में फिलहाल पुलिस ज्यादा सफल नहीं रही है। जंतर मंतर पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को करने के लिए लाठियां भांजते नजर आए। जंतर मंतर से निकले कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास पहुंच गए। इन्हें रोकने के लिए भी पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे। जंतर मंतर पर हंगामे की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
And it has finally begun.
Security personnel using lathicharge to disperse crowd at CJP protest in Delhi. pic.twitter.com/JYTNKLq0Tj
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 20, 2026
इधर डिंपल यादव के नेतृत्व में सपा सांसद भी संसद से जंतर मंतर की ओर निकल पड़े। उनके हाथ में पोस्टर थे, 'जिन पर लिखा था नीट है या चिट है'। कई सांसदों के हाथ में 'पेपर लिक' वाले पोस्टर्स भी दिखाई दे रहे थे। ALSO READ: CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी के सांसद युवाओं के समर्थन के लिए जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे है, pic.twitter.com/kFmfhoaJkz
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026
कई मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पहुंच गए। ALSO READ: LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

