‘सॉरी पापा’ BTech टॉपर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 50 बार प्रयास करने पर नहीं मिली सरकारी नौकरी

Student Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पढ़ाई में अव्वल रहने वाले एक बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्र ने अपने पिता से भावुक होकर माफी मांगी है। छात्र ने लिखा है कि, ‘सॉरी पापा… मैंने 50 बार सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। मुझे माफ कर देना।’