LIVE: अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह

Jagannath Mandir Rath Yatra 2026

Latest News Today Live Updates in Hindi : अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह दिखा। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगला आरती की। पल पल की जानकारी… 

-जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है। 'फोर्स फीडिंग' की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई।
-लियोनल मैसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे सेक्टर में साफ़-सुथरी और टिकाऊ मोबिलिटी को अपनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

-ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए उमड़ी भीड़।| भारी बारिश के बीच रथ यात्रा के मौके पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

-अहमदाबाद तक जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह दिखाई दे रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगला आरती की।

-अहमदाबाद में गुजरात पुलिस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भगवान जगन्नाथ की 149वीं सालाना रथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रही है।