
रूस की राजधानी मास्को में पुश्किन लाइब्रेरी में AI आधारित दो ह्यूमनॉइड रोबोट रॉबर्ट और मटिल्डा का अनोखा विवाह समारोह आयोजित हुआ। दोनों ने AI डायलॉग के जरिए शपथ ली, ब्रेसलेट बदले और आधिकारिक तौर पर 'रोबोट कपल' घोषित किए गए। ALSO READ: WHO की डरावनी रिपोर्ट : दुनिया की 92% आबादी पर कैंसर का खतरा, जानें पुरुषों-महिलाओं में कौन सा कैंसर है सबसे आम
रॉबर्ट को एक ऑफिस कर्मचारी और ब्लॉगर की तरह तैयार किया गया है, जबकि मटिल्डा का डिजाइन एक बैले डांसर से प्रेरित है। समारोह के दौरान दोनों रोबोट ने AI की मदद से तैयार किए गए डायलॉग के जरिए शादी की शपथ ली।
Until rust do us part – Russia's first robot wedding takes place in Moscow's Pushkin Library pic.twitter.com/l4y6ejyVp4
— Bizna Kenya (@biznakenya) July 10, 2026
अंगूठी की जगह दोनों ने एक-दूसरे को एक रोबोट डॉग द्वारा लाए गए ब्रेसलेट पहनाए। समारोह की संचालिका ने इसके बाद दोनों को 'रोबोट पति-पत्नी' घोषित कर दिया। रॉबर्ट और मटिल्डश को इससे पहले सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 2026 में भी दिखाया गया था। ALSO READ: 7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स
हालांकि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की यह शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है। इसका उद्देश्य ऑर्टिफिशिल इंटेलिजेंस और उन्नत रोबोटिक तकनीक के प्रति लोगों की दिलचस्पी को बढ़ाना था।

