
Kashmir Encounter : कश्मीर के शोपियां इलाके में 4 दिनों से जारी मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। आज सुबह एक गौशाला से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इस बीच पुलिस ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'
अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। मुठभेड़स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन शनिवार को चनापोरा में पुलिस, सेना और केरिपुब की एक संयुक्त टीम ने शुरू किया था।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
You Can Run But You Can't Hide !
One Lashkar terrorist neutralised by SOG Shopian, in a Jt Op, along with RR and CRPF.
— J&K Police (@JmuKmrPolice) July 8, 2026
इस बीच, पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा: आप भाग तो सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने 55 आरआर और केरिपुब के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।

