
सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार को एक के बाद एक हुए कई धमाकों से दहल गया। इनमें से एक धमाका फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के पास हुआ। मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए ही थे कि तभी फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए। इसी होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति ठहरे हुए हैं।
Multiple terrorist explosions
rocking Syria at this very moment! pic.twitter.com/AJQabbhXzu— Ahmed Khalifa (@_A_khalifa) July 7, 2026
बम धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसमान में धुएं का गुबार साफ देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई और सड़क पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। किसी भी गुट ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सीरिया का उनका दौरा जारी है। सीरियाई अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

