
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया। ट्रेफिक जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालघर में आज स्कूल बंद है वहीं मुंबई में दोपहर 1.45 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान समुद्र में 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ALSO READ: चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से मासूम की मौत, क्या बोले जिम्मेदार?
सड़कों पर पानी, रेलवे ट्रेक जलमग्न
अंधेरी, किंग्स सर्कल, गांधी मार्केट, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, कुर्ला, विक्रोली, पवई, घाटकोपर और भांडुप जैसे क्षेत्रों में सड़कों पानी भर गया। पानी घुसने से कई गाड़ियां बंद हो गई। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दादर स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए। लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है।
Waterlogging over Veera Desai Road, Andheri West. 8 AM #MumbaiRains pic.twitter.com/fFfGXp2ovy
— Mumbai Rains (@rushikesh_agre_) July 2, 2026
मुंबई से पालघर तक रेड अलर्ट
महानगर में 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को कमजोर ढांचों और निचले तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम की नवीनतम जानकारी से अवगत रहने की सलाह दी गई है। ALSO READ: अमरनाथ यात्रा 2026: जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था, कल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिनांक २ जुलै २०२६
मुंबई शहर व उपनगरात मुसळधार ते अतिमुसळधार पावसाची शक्यता आहे. रात्री उशिरा किंवा पहाटेच्या सुमारास काही ठिकाणी अतिमुसळधार पाऊस पडण्याची शक्यता आहे. तसेच, अधूनमधून ताशी ५० ते ६० किमी वेगाने सोसाट्याचे वारे वाहण्याचीही दाट शक्यता आहे.
????भरती
दुपारी ०१:४५…— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 2, 2026
पालघर जिले में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 2 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है।

