झारखंड में संवेदनशील फैसला, CM हेमंत सोरेन ने अनाथ भाई-बहन की शिक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ भाई-बहन को शिक्षा प्रदान करने तथा उनके अभिभावक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश जिले के उपायुक्त को दिए हैं। दोनों बच्चों सुशील और मंजू के अनाथ होने से उनकी शिक्षा बाधित होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर मामले की जांच कर उनकी शिक्षा के लिए जरूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश उपायुक्त को दिए।

साथ ही उनके अभिभावक बड़ी मां बालमुनि को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश देते हुए कृत कार्रवाई से सूचित करने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही उपायुक्त एक्शन में आए। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कि मामले को संज्ञान में लेकर दोनों बच्चों को स्कालरशिप एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma