20 हजार लीटर पानी से नहाते हुए इंदौर जाएगा हिप्पो, 700 किमी का होगा खास सफर

कानपुर जू का दरियाई घोड़ा सतीश एक यादगार यात्रा के साथ अपने नये घर जाने वाला है। दरअसल हिप्पो इंदौर के चिड़ियाघर जाएगा। 700 किमी की लंबी यात्रा में लगातार वह नहाते हुए जाएगा और लगभग 20 हजार लीटर पानी इसमें खर्च होगा।