वीडियो बनाने का बहुत शौक है, भोले सिंह को नहीं जानते… कानपुर में फॉर्च्युनर सवार युवकों ने पुलिस को धमकाया

कानपुर के ग्रीनपार्क चौराहे पर फार्च्युनर सवार युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसकी पिटाई की और कार में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। लोगों और यातायात पुलिस ने युवक को बचाया। वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी को भी धमकी दी गई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है।