‘पापा अक्सर उसे डांटते थे’, दवा कारोबारी की हत्या केस में पुलिस को नौकर पर शक! कानपुर का है पूरा मामला

Businessman Murder Case Update Kanpur: कानपुर के कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार रात दवा व्यापारी विनीत मनोचा की उनके ही फ्लैट में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह घर में अकेले थे। उनका बेटा सुबरात मनोचा पत्नी और भांजे के साथ पार्टी में गया हुआ था। सुबरात के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:40 बजे वह पत्नी और भांजे के साथ पार्टी के लिए घर से निकले थे। उस समय उनके पिता फ्लैट में अकेले थे। रात में पार्टी से लौटने के बाद करीब 4:30 बजे जब सुबरात घर पहुंचे तो फ्लैट में पिता का शव पड़ा मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।