
AFGvsIND भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ 10 विकेटों के नुकसान पर 402 रन बना लिए। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन ने 126 रनों की पारी खेली।
भारत इसी के साथ एकदिवसीय प्रारुप में 400 का आंकड़ा सर्वाधिक बार पार करने वाला देश बन गया। भारत के साथ साथ दक्षिण अफ्रीका भी 8 बार यह कारनामा कर चुका है। भारत को शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का झटका लगा और रोहित शर्मा अपना अर्धशतक चूक गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशक के बीज 153 गेंदों में 224 रनों की साझेदारी हुई।
The perfect blend of timing and power
Rate that partnership in one word!
Updates https://t.co/JYJ5l44iJ6#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill | @ishankishan51 pic.twitter.com/ynpCeEK8EK
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गिराए और जो स्कोर 430 के आस पास दिख रहा था भारत बमुश्किल 400 पार जा पाया।
अगले साल होने वाले विश्व कप पहले अपने प्रयोगों को जारी रखते हुए भारत ने रोहित शर्मा (48) के साथ पारी का आगाज करने के लिए यशस्वी जायसवाल (04) को उतारा। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जायसवाल इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सलीम की गेंद पर नांगेयालिया खरोटे को कैच दे बैठे।
रोहित ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। पूर्व कप्तान गेंद को बहुत अच्छे से मारे रहे थे और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे लेकिन राशिद खान (48 रन पर तीन विकेट) की गुगली ने उन्हें चकमा दे दिया और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर विकेटों से जा टकराई।
गिल और किशन ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने सटीक और बेहतरीन स्ट्रोक खेले जिससे मुश्किल हालात के बावजूद बल्लेबाजी बहुत आसान लग रही थी। गिल ने बिलाल सामी पर शानदार ड्राइव से चौका लगाते हुए 77 गेंद में अपना नौवां एकदिवसीय शतक पूरा किया जो कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है।
किशन ने भी इसी ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ 71 गेंद में अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने पिछला शतक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में बनाया था।बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में ताकत और नए तरह के शॉट की झलक दिखी। उन्होंने कुछ शानदार पुल शॉट खेले।
किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक सिर्फ 19 गेंद में पूरा किया। वह 37वें ओवर में खरोटे (76 रन पर चार विकेट) की गेंद पर लगातार दो छक्कों के बाद अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी इकराम अलीखिल को कैच दे बैठे।
शतक के करीब पहुंचते-पहुंचते भीषण गर्मी का असर गिल पर दिखने लगा। भारतीय कप्तान को 34वें ओवर के बाद पीठ के इलाज की जरूरत पड़ी और वह काफी थके हुए लग रहे थे। गिल की शानदार पारी का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ जब वह खरोटे की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में दार्विश रसूली को कैच दे बैठे।
गिल के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने अगली ही गेंद पर लोकेश राहुल (00) का विकेट गंवाया जबकि श्रेयस अय्यर (26) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।अफगानिस्तान ने आखिरी चरण में कुछ हद तक वापसी की जब भारत ने आखिरी 10 ओवर में सात विकेट गंवाए।

