
INDvsSA दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ महिला टी-20 विश्वकप में और कुल प्रारुप में सबसे रिकॉर्ड रन चेज किया और टीम इंडिया को मुश्किल हालात में 6 विकेट से हरा दिया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम सहमी सी नजर आई और पॉवरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन ही बना पाई।
लेकिन कैप और ब्रिट्स ने धीमी बल्लेबाजी जारी रखी। अंतिम 10 ओवर में टीम को 100 रनों की दरकार थी जो कैप की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 55 गेंदों में बना लिए। मरीजान कैप ने बल्ले से तो 45 गेंदो में 81 रन बनाए ही जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
South Africa dig deep to secure a hard-fought win over India to make things interesting in Group A
#T20WorldCup pic.twitter.com/ORiYnTYblt— ICC (@ICC) June 21, 2026
लेकिन इससे पहले गेंदबाजी में भी उन्होंने भारत के 2 अहम विकेट चटकाए थे। जिसके कारण उनको प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले ओपनर शेफाली वर्मा (31), कप्तान हरमनप्रीत कौर (24) और दीप्ति शर्मा (29) की उपयोगी पारियों से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में रविवार को सात विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
स्मृति मंधाना (17) और शेफ़ाली ने भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन मंधाना स्कूप करने के प्रयास में काप का शिकार बनीं और फिर शेफ़ाली भी जल्द ही शबनिम इस्माइल की शॉर्ट गेंद पर शिकार हो गईं। इसके बाद नियमित झटकों के चलते भारत ने 84 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी भारत को लगातार झटके लगते रहते लेकिन उपयोगी योगदानों के चलते भारत ने 158 का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत की ओर से सर्वोच्च स्कोर शेफ़ाली वर्मा (31) ने बनाया जबकि दीप्ति ने 29 रनों की पारी खेली।
पावरप्ले में भारत के 59/2 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी वापसी की। गेंद पिच पर कितनी बार रुक रही थी और भारत के लिए तेज़ी से रन बनाना भी आसान नहीं था। सोच यह थी कि बाद में मुश्किल होने से पहले पावरप्ले में तेज़ी से रन बनाए जाएं, और ओपनर्स ने अच्छा काम किया लेकिन वे इसे जारी नहीं रख सके। दक्षिण अफ्रीका के दो मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और अहम विकेट लेकर मैच में वापसी कराई।

