उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्‍य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्‍यक्षता

Grand event will be held in Uttarakhand on International Yoga Day

International Yoga Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

ALSO READ: CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर सचिव ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ALSO READ: PM मोदी की अध्‍यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक, उत्तराखंड के CM धामी हुए शामिल, प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं पर दिया जोर

प्रदेश के सैकड़ों सीएससी केंद्रों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी।

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सीएससी केंद्रों पर किया जाएगा। राज्य के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 2,800 से अधिक योग गतिविधियां चलाई जा चुकी हैं, जिनमें 62,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है।
Edited By : Chetan Gour