Kanpur Dehat News: आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कब्जे के विरोध में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

1 जून, सोमवार, कानपुर देहात: अकबरपुर तहसील के फतेहपुर रोशनाई गांव में आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कथित कब्जे के विरोध में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उस समय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला कलेक्ट्रेट सभागार में एक सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थीं।