यूपी पुलिस भर्ती; एक चौथाई अभ्यर्थियों ने नहीं दी सिपाही की परीक्षा, 12 पर केस, 5 गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती के लिए तीन दिनों तक आयोजित हुई सिपाही की परीक्षा में 24 प्रतिशत यानी लगभग एक चौथाई अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। अब तक 12 लोगों अफवाह फैलाने और अलग-अलग कारणों से केस दर्ज किया गया है। पांच को गिरफ्तार किया गया है।