
पीएम मोदी ने शनिवार के दिल्ली मेट्रो का सफर किया। इस दौरान खास अंदाज में वे बच्चों से मिले और उनसे गुफ्तगू की। बता दें कि पीएम मोदी के मेट्रो सफर से मेट्रो एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। वे 5 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
पीएम शाम 7 बजे कार्यक्रम में पहुंचें समारोह को संबोधित किया। बता दें कि SRCC की स्थापना 1926 में हुई थी और इस साल कॉलेज अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बीच पीएम मोदी के दिल्ली मेट्रो से SRCC पहुंचे जिससे मेट्रो कस सफर एक बार फिर से चर्चा में आ गया।
अब तक 12 बार किया सफर : बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अलग-अलग मौकों पर दिल्ली मेट्रो की सवारी की और कई बार आम यात्रियों के बीच बैठकर उनसे बातचीत भी की। सितंबर 2023 तक मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो में 12 बार सफर कर चुके थे।
2015 में पहली बार मेट्रो की सवारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली मेट्रो यात्रा की शुरुआत 25 अप्रैल 2015 से हुई थी। वह धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से द्वारका की ओर गए थे। उन्हें नेशनल इंटेलिजेंस अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने मेट्रो से जाना चुना था। यह उनकी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली दिल्ली मेट्रो यात्रा थी। इस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के सफर का अनुभव साझा करते हुए इसे पसंद करने की बात कही थी।
पहली यात्रा के बाद उसी साल प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो का उपयोग दूसरे कार्यक्रमों के लिए भी किया। उन्होंने मेट्रो से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम तक का सफर किया था। इसके बाद 6 सितंबर 2015 को उन्होंने जनपथ से फरीदाबाद की ओर मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान उन्हें आम यात्रियों के बीच बैठकर बातचीत करते देखा गया था।
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मेट्रो में सफर: प्रधानमंत्री मोदी की अगली मेट्रो यात्रा 25 जनवरी 2016 को हुई थी। इस बार उनके साथ फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद थे। दोनों नेताओं ने मेट्रो से गुरुग्राम की यात्रा की। प्रधानमंत्री ने इसे पर्यावरण और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ा संदेश देने का माध्यम भी बनाया था।
पीएम टर्नबुल के साथ सेल्फी भी बनी चर्चा: 10 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के साथ दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। दोनों मंडी हाउस से अक्षरधाम तक मेट्रो से गए। यह यात्रा इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि दोनों नेताओं ने मेट्रो के अंदर यात्रियों के साथ समय बिताया और सेल्फी भी ली। उस समय तक प्रधानमंत्री कई बार दिल्ली मेट्रो से सफर कर चुके थे।
भारी सुरक्षा व्यवस्था, दुकानें बंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के SRCC कार्यक्रम को देखते हुए विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने स्टेशन और आसपास के स्थानों की जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों की भी जांच-पड़ताल कर बंद कर दी गई है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।


