
Top News 2 September: मौसम विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। अयोध्या राम मंदिर को आज मिलेगा पहले CEO। अमेरिकी हमलों से दहला ईरान। ट्रंप ने फिर दी सख्त परिणाम भुगतने की चेतावनी। पेट्रोल डीजल की बिक्री में उछाल। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। 2 सितंबर की बड़ी खबरें :
19 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिया हुआ है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर तक 19 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया है।
राम मंदिर को मिलेगा नया CEO
अयोध्या राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आज मंदिर के पहले CEO के नाम का एलान कर सकता है। सचिव पद पर भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। ट्रस्ट में अनिल मिश्रा के इस्तीफे से रिक्त हुए सदस्य पद पर भी बुधवार को नियुक्ति की जा सकती है।
यूएस-ईरान टकराव बढ़ा
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। IRGC के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने इस हमले का जवाब दिया, तो उसे और भी सख्त परिणाम भुगतने होंगे। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब।
पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल
देश में मानसूनी बारिश के अनियमित रहने का असर ईंधन की मांग पर भी देखने को मिला है। अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र की तीन प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल और डीजल बिक्री में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। ALSO READ: मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले मोटरकेड रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 2 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी की 35 से ज्यादा सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा।


