
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचन के साथ संसद मार्ग थाने के पास धरने पर बैठ गए। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने तक धरना समाप्त नहीं करने का एलान किया। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए इस प्रदर्शन को अराजकता की राजनीति करार दिया। ALSO READ: NEET छात्रों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर राहुल गांधी सख्त, FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में धरने पर बैठे
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता, राहुल गांधी, उस राजनीति में लिप्त हैं जिसे हम अराजक राजनीति कहते हैं। वह वर्तमान में बिना किसी अनुमति या पूर्व सूचना के संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया है कि उनके द्वारा उल्लिखित घटना के संबंध में पहले ही एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि हम राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस इस समय जो कर रही है, उसकी कड़ी निंदा करते हैं। यह वंदे मातरम् मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास है। वे कोई नियम कानून नहीं मानते। ALSO READ: वंदे मातरम् पर फिर घमासान: 150 साल पुराने गीत में आज का भारत क्या खोज रहा है?
3 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
राहुल गांधी पिछले 3 घंटे से दिल्ली के संसद मार्ग थाने के कैंपस में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पैलेट गन के मामले में एफआईआईआर दर्ज जब तक नहीं किया जाएगा, वो यहां से नहीं जाएंगे। उन्हें पुलिसकर्मी मनाने की कोशिश कर रहे हैं। थाने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक साहिल ने जो अभी शिकायत दी है वो ले ली गई है। जंतर मंतर पर हिंसा से जुड़े मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है, इसलिए इस शिकायत को भी क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा।
20 जुलाई को मुझ पर कनॉट प्लेस के पास पैलेट गन से हमला हुआ।
इस घटना के बाद मुझे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से AIIMS रेफर कर दिया गया, जहां मेरी दो सर्जरी हुई।
सर्जरी के बाद भी मुझे आंख से साफ दिखाई नहीं दे रहा है।
मैंने 14 अगस्त को 7 पेज की शिकायत लिखकर… pic.twitter.com/ZqtWi2W2z9
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
क्या बोला पैलेट गन से घायल साहिल?
साहिल लोचन ने कहा कि 20 जुलाई को मुझ पर कनॉट प्लेस के पास पैलेट गन से हमला हुआ। इस घटना के बाद मुझे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से AIIMS रेफर कर दिया गया, जहां मेरी दो सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद भी मुझे आंख से साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मैंने 14 अगस्त को 7 पेज की शिकायत लिखकर अपने वकील को दी, लेकिन अबतक FIR दर्ज नहीं की गई है।


