
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। जल बोर्ड घोटाले मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है। जिन पांच अन्य लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है, वे सभी जल बोर्ड के अधिकारी हैं।
ALSO READ: फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गिरफ्तार किए गए लोगों में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और तीन निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं।


