जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

JP Nadda admitted in hospital

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उन्हें 13 अगस्त की शाम को बेचैनी महसूस हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी तत्काल जांच की, जिसमें हृदय संबंधी परीक्षण भी शामिल थे।

 

भाजपा के पुर्व अध्यक्ष नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में विशेष निगरानी में रखा गया है। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी गहन जांच की। इस जांच प्रक्रिया में हृदय की नसों का एंजियोग्राफी टेस्ट भी शामिल था। यह परीक्षण हृदय की धमनियों की स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाता है। 

 

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। सभी आवश्यक चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उच्च पदस्थ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।