Census 2027: पहली बार जाति भी पूछेगी सरकार, बैंक अकाउंट से कोविड वैक्सीन तक होंगे ये 40 सवाल

Census 2027: पहली बार जाति भी पूछेगी सरकार, बैंक अकाउंट से कोविड वैक्सीन तक होंगे ये 40 सवाल

census 2047 : 40 questions

जनगणना 2027 के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 40 सवालों वाली प्रश्नावली जारी की है। पहली बार जाति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। लोगों से बैंक खातों की संख्या, कोविड-19 टीकाकरण, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर ID और पासपोर्ट समेत कई जानकारियां मांगी जाएंगी। ALSO READ: राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज
 

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना में जाति से जुड़े आंकड़े भी इसमें जुटाए जाएंगे। इतना ही नहीं यह पूरी प्रक्रिया देश की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी।

 

लद्दाख, और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फ से ढके इलाकों में जनसंख्या गणना 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होगी। घर-घर जाकर होने वाली गिनती से ठीक पहले, लोगों के पास 17 अगस्त से 31 अगस्त तक खुद ऑनलाइन फॉर्म भरने का विकल्प भी रहेगा। देश के बाकी हिस्सों जनगणना अगले साल से शुरू होगी। ALSO READ: पैकेज्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पूछा- लेबल लगाने में इतनी हिचकिचाहट क्यों?

 

जानिए जनगणना में क्या होंगे प्रश्न? 

  1. आपका नाम क्या है?
  2. परिवार के मुखिया से आपका क्या संबंध है?
  3. आपका लिंग क्या है? (पुरुष / महिला / अन्य)
  4. आपकी जन्म तिथि और पूर्ण वर्षों में आयु कितनी है?
  5. आपकी वर्तमान वैवाहिक स्थिति क्या है?
  6. विवाह के समय आपकी आयु (पूर्ण वर्षों में) कितनी थी?
  7. आपके पति/पत्नी का नाम क्या है?
  8. आपकी घोषित राष्ट्रीयता क्या है?
  9. आपका धर्म क्या है?
  10. क्या आप अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या किसी अन्य जाति से हैं?
  11. आपके पिता का नाम और विवरण क्या है?
  12. आपकी माता का नाम और विवरण क्या है?
  13. क्या आप किसी प्रकार की दिव्यांगता (विकलांगता) से प्रभावित हैं?
  14. आपकी मातृभाषा क्या है और आप अन्य कौन-कौन सी भाषाएं जानते हैं?
  15. आपकी साक्षरता और डिजिटल साक्षरता (कंप्यूटर/मोबाइल का उपयोग) की स्थिति क्या है?
  16. क्या आप वर्तमान में किसी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रहे हैं?
  17. आपकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता क्या है और आपका विषय/स्ट्रीम क्या रहा है?
  18. क्या आपने पिछले एक वर्ष के दौरान कभी भी कोई आर्थिक काम किया है?
  19. आपकी आर्थिक गतिविधि किस श्रेणी में आती है?
  20. आपका मुख्य व्यवसाय या पेशा क्या है?
  21. आपके काम/व्यवसाय की उद्योग, व्यापार या सेवा संबंधी प्रकृति क्या है?
  22. काम के आधार पर आपकी वर्ग/श्रेणी क्या है? (जैसे- नियोक्ता, कर्मचारी, स्व-रोजगार आदि)
  23. यदि आप गैर-कार्यकर्ता/सीमांत कार्यकर्ता हैं, तो आपकी गैर-आर्थिक गतिविधि क्या है?
  24. यदि आप काम नहीं कर रहे हैं, तो क्या आप काम की तलाश में हैं या काम के लिए उपलब्ध हैं?
  25. आप अपने कार्यस्थल तक कैसे यात्रा करते हैं और कितनी दूरी तय करते हैं?
  26. आपका जन्म स्थान कहां है?
  27. इस स्थान से पहले आपका अंतिम निवास स्थान कौन सा था?
  28. निवास स्थान बदलने (प्रवास/माइग्रेशन) का मुख्य कारण क्या था?
  29. अंतिम बार निवास बदलने के बाद से आप इस गांव/शहर में कितने समय से रह रहे हैं?
  30. आपका स्थायी आवासीय पता क्या है?
  31. वर्तमान में आपके कितने बच्चे जीवित हैं? (केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए)
  32. आपके कुल कितने बच्चे जीवित जन्मे थे? (केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए)
  33. पिछले एक वर्ष के दौरान आपने कितने बच्चों को जन्म दिया? (केवल विवाहित महिलाओं के लिए)
  34. आपने कोविड-19 का टीकाकरण कहाँ करवाया था?
  35. आपके कुल कितने बैंक खाते हैं?
  36. आपका मोबाइल नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
  37. आपका आधार नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
  38. आपका मतदाता पहचान पत्र (वोटर ID) नंबर क्या है? (यदि उपलब्ध हो)
  39. आपका पासपोर्ट नंबर क्या है? (यदि भारतीय पासपोर्ट धारक हैं)
  40. क्या आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है?