
मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने संसद में विपक्ष के हंगामे और राहुल गांधी के रवैये की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार से जवाब मांगता है, लेकिन चर्चा नहीं होने देता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ALSO READ: हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के खरगे, राज्यसभा में बोले- Untouchability Act के तहत केस दर्ज हो
कंगना ने कहा कि ये बहुत आपत्तिजनक है। यहां पर पूरा माहौल खराब कर रखा है। दिन प्रतिदिन यहां पर माहौल ज्यादा खराब होता जा रहा है और राहुल गांधी गृह मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं लेकिन वो कह रहे है कि हम गृह मंत्री को बात नहीं करने देंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि ये किस तरह की बात करते हैं कहते हैं कि हमें जवाब नहीं चर्चा चाहिए, फिर कहते हैं हमें चर्चा नहीं जवाब चाहिए। ये सिर्फ बातों में उलझा रहे हैं इसका मतलब इनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
गौरतलब है कि अमित शाह ने मंगलवार को विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर विस्तार से चर्चा करने और उनका जवाब देने की पेशकश की थी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष गृह मंत्री का भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं रखता। ALSO READ: बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी? संजय निषाद के बयान पर नेहा सिंह राठौर का तंज, मुंबई में घर को लेकर भी बवाल
हंगामेदार रहा पूरा मानसून सत्र
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध की वजह से संसद का मानसून सत्र बेहद हंगामेदार रहा। इस सत्र में लोकसभा में 11 बिल बगैर चर्चा के पास हो गए जबकि केवल 1 पर चर्चा हुई। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हुई।


