
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मौका आ गया है। प्रदेश के 6 प्रमुख शहरों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं।
यह उत्तर प्रदेश में तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली होगी, जो 17 अगस्त से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक चलेगी। भर्ती का आयोजन मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने लोक भवन में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के रहने, आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
भर्ती रैलियों का पूरा शेड्यूल (कब और कहाँ होगी रैली)
मेरठ
आयोजन की तारीख
17 अगस्त से 9 सितंबर
बरेली
14 सितंबर से 30 सितंबर
लखनऊ
11 जनवरी से 28 जनवरी (2027)
वाराणसी
2 फरवरी से 27 फरवरी (2027)
आगरा
4 मार्च से 24 मार्च (2027)
अयोध्या
29 मार्च से 14 अप्रैल (2027)
रैली स्थल पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
भारतीय सेना के डायरेक्ट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग के अनुसार, अभ्यर्थियों को रैली में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
मूल (Original) दस्तावेज:
10वीं और 12वीं के शैक्षणिक प्रमाणपत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicle Certificate)
जाति प्रमाण पत्र
सभी डाक्यूमेंट्स की 2 सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी
एडमिट कार्ड (Admit Card)
₹10 के स्टाम्प पेपर पर एफ़िडेविट (अनिवार्य)
पारदर्शी फोल्डर (सभी कागजात सुरक्षित रखने के लिए)
ये 9 प्रमाणपत्र भी हैं बेहद जरूरी:
स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट
कैरेक्टर सर्टिफिकेट (चरित्र प्रमाण पत्र)
अनमैरिड सर्टिफिकेट (अविवाहित होने का प्रमाण पत्र)
पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट
रेजीडेंस प्रूफ (आवास प्रमाण)
NCC सर्टिफिकेट (A, B, या C – यदि लागू हो)
स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
रिलेशन सर्टिफिकेट (केवल रिलेशन भर्ती उम्मीदवारों के लिए)
एफ़िडेविट सर्टिफिकेट (₹10 के स्टाम्प पेपर पर)
प्रशासन सख्त : भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं रहेंगी तैनात
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि भर्ती के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही, किसी भी आकस्मिक स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर पर्याप्त चिकित्सकीय और मेडिकल सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी।


