
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने में मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। पंत ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं और पिछले तीन साल से जमीन की तलाश कर रहे हैं। सीएम धामी ने अधिकारियों को मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ALSO READ: सावन में जरूर करें चमोली के प्राचीन श्री गोपीनाथ मंदिर के दर्शन, CM धामी की श्रद्धालुओं से अपील
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते यह मेरे लिए एक लंबा समय रहा है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहाँ रहने के लिए कोई भी बढ़िया और बड़ी सुविधा नहीं मिल पाई। मैं अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार करता हूं।
उन्होंने कहा कि आपसे मेरी विनम्र विनती है कि कृपया जमीन खरीदने में मेरी मदद करें क्योंकि आजकल स्पष्टता के साथ जमीन मिलना एक बुरा सपना बन गया है। यहां तक कि वह जमीन भी बाकी है, जो मुझे कथित तौर पर तब मिलने वाली थी जब मैं सब कुछ ताक पर रखकर राज्य का प्रचार कर रहा था।
पंत ने कहा कि मैं उत्तराखंड की मदद करने और उसके आसपास निर्माण करने के लिए अपनी मातृभूमि पर वापस जाना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के पास वापस लौटना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर गौर करें, मुझे 3 साल से कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार है पुष्कर धामी सर। ALSO READ: श्रावण में जागेश्वर धाम का करें दर्शन: देवदार के जंगलों के बीच बसे 224 प्राचीन शिव मंदिर, क्या बोले सीएम धामी?
@pushkardhami hello sir how’s you ??? It’s a long time for me especially being local from Uttrakhand . I have been trying to buy land to shift my base from Delhi to Uttrakhand and I couldn’t find anything facilitating and big to live here I love my Uttrakhand. My humble request…
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026
एक और पोस्ट में ऋषभ पंत ने लिखा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की ओर से कोई जमीन उपहार में मिल सके तो यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। लेकिन अगर आप अनुमति दें, तो मैं सरकार से जमीन उसके तय सरकारी रेट पर ख़रीदना चाहूंगा।
प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।
आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को… https://t.co/v3iFQVpxUK
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 8, 2026
इस पर सीएम धामी ने एक्स पर उन्हें जवाब देते हुए कहा कि प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।

