और कितना धंसेगा! कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सड़क फिर दो जगह धंसी, 12 दिन में 11 बार उखड़ी

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पहली ही बारिश में लगातार धंस रहा है। शुक्रवार को दो नई जगहों पर 30 और 10 मीटर सड़क बैठ गई। एनएचएआई और पीएनसी ने ट्रैफिक डायवर्ट कर मरम्मत शुरू कर दी। इससे पहले गुरुवार को भी दो स्थानों पर सड़क धंसने की घटना सामने आई थी।