Meta पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना, बच्चों की मानसिक सेहत पर कोर्ट का बड़ा फैसला

fine on meta

अमेरिका में न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मामलों में 567 मिलियन डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया है। इसे मेटा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ALSO READ: PM मोदी का फेसबुक वीडियो अचानक भारत में क्यों हुआ ब्लॉक, Meta ने बताई असली वजह

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इसमें से 42 करोड़ डॉलर (420 मिलियन डॉलर) युवाओं के इलाज और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि अगले 5 वर्षों में जागरूकता अभियान, रोकथाम कार्यक्रम, स्क्रीनिंग सेवाओं और अन्य संबंधित खर्चों के लिए उपयोग की जाएगी।

 

मुकदमे के पहले चरण में जूरी ने मेटा पर 37.5 करोड़ डॉलर (375 मिलियन डॉलर) का सिविल जुर्माना लगाया था। जूरी ने माना था कि कंपनी को यह जानकारी थी कि उसके प्लेटफॉर्म बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही, कंपनी पर अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी जानकारी छिपाने का भी आरोप माना गया था।

 

मुकदमे के दूसरे चरण में अभियोजन पक्ष ने अदालत से अनुरोध किया था कि मेटा के प्लेटफॉर्म पर लत पैदा करने वाले फीचर्स को सीमित किया जाए, आयु सत्यापन की व्यवस्था बेहतर बनाई जाए और डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स व कड़ी निगरानी के जरिए बच्चों के यौन शोषण को रोकने के लिए बड़े बदलाव किए जाएं।

 

बच्चों पर नकारात्मक असर

मेटा के प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम-फेसबुक पर बच्चों की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म्स का बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

 

फैसले के खिलाफ अपील करेगी मेटा

मेटा ने कहा इस जुर्माने के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि वे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन सभी 'बैड एक्टर्स' को रोकना चुनौतीपूर्ण है।