Top News: 15 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट, मेटा पर 5400 करोड़ का जुर्माना, Gen-Z पर क्या बोले मोहन भागवत

rain alert in 15 states

Top News 7 August : मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जेन जी को ज्यादा ईमानदार और देशभक्त बताया। अग्नि4 मिसाइल का सफल परीक्षण। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़ को एंट्री मिलेगी। अमेरिकी अदालत ने मेटा पर 5400 करोड़ का जुर्माना लगाया। 7 अगस्त की बड़ी खबरें :

 

15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है।

 

Gen Z ज्यादा ईमानदार और देेेेेशभक्त

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से कहा- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त है। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। उनसे बातचीत में कमी थी, इसीलिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ। ALSO READ: Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने गुरुवार, 6 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से परमाणु क्षमता से लैस मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। ALSO READ: Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़

कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण को देखते हुए शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी। हालांकि, पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 

 

मेटा पर 5400 करोड़ का जुर्माना

अमेरिका की एक अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मामलों में 567 मिलियन डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया है। इसमें से 42 करोड़ डॉलर (420 मिलियन डॉलर) युवाओं के इलाज और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि अगले 5 वर्षों में जागरूकता अभियान, रोकथाम कार्यक्रम, स्क्रीनिंग सेवाओं और अन्य संबंधित खर्चों के लिए उपयोग की जाएगी।