
Pratapgarh House Collapse : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। परिवार के सभी सात सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं। ALSO READ: Top News 6 August: चांद से टकराया SpaceX Falcon 9, शेख हसीना की घर वापसी का ऐलान, MP में बस किराया बढ़ा
लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में इन लोगों की मौत
हादसे में मकान मालिक 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन, छोटी बहू माधुरी तथा माधुरी के दो मासूम बेटे माधव और अद्विक की जान चली गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमन को छोड़कर चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज जारी है।
प्रतापगढ़ में बारिश से बुधवार देर रात 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें माता-पिता, बेटा-बहू और 2 बच्चे शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि रात में गर्मी और उमस थी। इसलिए परिवार के 7 लोग AC वाले कमरे में सो रहे थे।… pic.twitter.com/QVmCWbExIx
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) August 6, 2026
हादसे पर क्या बोली पुलिस?
क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने कहा कि आज दिनांक 06.08.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना कोतवाली नगर के ग्राम महुली में एक जर्जर मकान गिरने की घटना हुई, जिसमें 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 01 व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

