
Jharkhand News in Hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6 अगस्त से शुरू हो रहे 5 दिवसीय मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सफल बनाने की अपील की।
सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि झारखंड विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर आज सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
उन्होंने कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आशा है कि सभी दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे।
झारखंड विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र के सफल संचालन को लेकर आज सर्वदलीय बैठक में शामिल हुआ।
सदन जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। हमारी सरकार हर जनहित के मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
आशा है कि सभी… pic.twitter.com/Pok5AXGduG
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 5, 2026
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें सभी सदस्यों से सदन व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की भी अपील की।

