
भारतीय मुक्केबाज जदुमनी सिंह ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 55 किग्रा मुक्केबाजी मुकाबले में पाकिस्तानी मुक्केबाज सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। इस एकतरफा जीत के बाद उन्होंने इस जीत को कारगिल के योद्धाओं को समर्पित किया। गौरतलब है कि यह मुकाबला रविवार को खेला गया और तारीख थी 26 जुलाई जब देश कारगिल विजय दिवस मना रहा था।
Jadumani Singh
Did
Operation Boomboom on Pakistan #CommonWealthGameds2026 pic.twitter.com/9XXqALfCDM— Dr MJ Augustine Vinod (@mjavinod) July 27, 2026
सेना के इस मुक्केबाज ने अपनी बेहतरीन तकनीक, तेज गति और रिंग पर नियंत्रण के दम पर प्रभावशाली जीत दर्ज की। करगिल विजय दिवस पर अपनी जीत को करगिल युद्ध के वीरों को समर्पित करने वाले जदुमणि ने एक और शानदार प्रदर्शन के बाद अपना लक्ष्य दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जीत करगिल के वीरों को समर्पित करना चाहता हूं। मैं सभी को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं।’’ पहले दौर में जदुमणि ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परखा, लेकिन जल्द ही उन्होंने रहमान की रणनीति समझ ली और मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।
#WATCH | Glasgow Commonwealth Games 2026 | Scotland | On beating Pakistan's Sumama Rehman in men's 55kg boxing Round of 16, India's Jadumani Singh says, “I dedicate my win to the Kargil heroes… I felt great winning against Pakistan. I will perform even better in the… pic.twitter.com/FY8pwlM2bJ
— ANI (@ANI) July 26, 2026
उन्होंने लगातार सटीक हुक और सीधे पंच लगाए। दूसरे राउंड में उनके दायें हाथ के करारे पंच के बाद रेफरी को रहमान को स्टैंडिंग काउंट देना पड़ा। अंतिम राउंड में बढ़त लगभग तय होने के बावजूद जदुमणि आत्मविश्वास के साथ रिंग में डटे रहे। उन्होंने बीच में खड़े होकर रहमान को आक्रमण के लिए आमंत्रित किया और फिर अपनी तेज गति व बेहतर मूवमेंट से जवाब दिया। जदुमणि के सामने मंगलवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले की चुनौती होगी। जदुमणि अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

