Kanpur News: ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, 17 हजार नकद और फोन छीना, तीन गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर में रास्ता पूछने का बहाना बनाकर स्कूटर सवार एक निजी कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने युवक को जबरन उसके ही स्कूटर पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की, 17 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई रावतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।