Gold Silver Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच जानिए आज के गोल्ड-सिल्वर और क्रूड ऑयल के ताजा भाव

gold silver price on 16 july

Gold Silver Price Today:  अमेरिका ईरान के बीच जारी भीषण जंग और हार्मुज स्टेट से तेल की आवाजाही प्रभावित होने से गुरुवार को सोने में गिरावट के साथ ही क्रूड ऑयल और डॉलर में तेजी आई। कमोडिटी बाजार के साथ ही सराफा बाजार में भी सोना लाल निशान में था। कमोडिटी बाजार में चांदी लाल तो सराफा बाजार में यह हरे निशान में थी।

 

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोना 30.55 डॉलर गिरकर 4029.568 डॉलर प्रति ओंस और चांदी 0.91 डॉलर गिरकर 56.865 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोपहर 1:26 बजे सोना 658 रुपए गिरकर 1,41,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 1,919 रुपए की बढ़त के साथ 2,18,701 पर थी।

 

गुड रिर्टन्स डॉट कॉम के अनुसार, भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 280 रुपए की गिरावट के साथ 1,43,290 रुपए में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,350 और 18 ग्राम सोने की कीमत 1,07,470 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत 2,35,000 रुपए प्रति किलो है।

 

ईरान के पास अमेरिकी नाकेबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 85.25 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 80.6 डॉलर प्रति बैरल है। इंडियन बास्केट में भी कच्चा तेल बढ़कर 82.69 डॉलर प्रति बैरल हो गया। डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर होकर 96.282 पर पहुंच गया।